रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में गलत इंजेक्शन लगाए जाने
से बालिका की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने झोलाछाप
डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। नैंसी कोतवाली कायमगंज के ग्राम पपड़ी
निवासी रवि जाटव की 5 वर्षीय पुत्री थी नैंसी के सिर में फोड़ा था। रवि
अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए कायमगंज के मोहल्ला नई बस्ती में डा0 चंदन
उर्फ बंगाली की दुकान पर ले गए। बंगाली ने नैंसी के 3 इंजेक्शन लगाए थोड़ी
देर में ही हंसती खेलती नैंसी बुरी तरह तड़पने लगी। परिजन नैंसी को सीएससी
ले जाए गए। डा0 अमरेश ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने साथ गए
डॉक्टर बंगाली पर आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से बेटी की मौत हो
गई है। बेटी के शव को देख कर मां सोनी दहाडे मार कर रोने लगी परिजनों ने
अस्पताल में हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा मचाने वाली
महिलाओं को समझाकर शांत किया। पुलिस बंगाली को पकड़कर कोतवाली ले गई।
कायमगंज सीएससी में पीड़ितों का इलाज न होने के कारण लोग झोलाछाप डॉक्टरों
के यहां जाने को मजबूर हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।