बस्ती - एसडीएम ने परखी 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' की हकीकत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 July 2019

बस्ती - एसडीएम ने परखी 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' की हकीकत

 

 
रिपोर्ट - राजित राम यादव

रुधौली मंगलवार को तहसील दिवस के साथ अन्य कामकाज निपटा कर रुधौली तहसील से निकलने के बाद उपजिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद ने रुधौली पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम की हकीकत जानने पहुंच गए। यहां पहुंचने पर देखा कि कुछ लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप कर्मियों से बहस कर रहे थे लेकिन एसडीएम का वाहन आता देख वे वहां से सरक लिए। पेट्रोल पंप मालिक जय सिंह को बिना हेलमेट वाले लोगों और उधारी का हेलमेट लेकर आने वालो को पेट्रोल देने से सख्त मना करते हुए नियम को प्रभावी बनाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान वहां मौजूद ग्राहकों को समझाते हुए कहा हेलमेट नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिया जाता है लेकिन कुछ लोग इसे फालतू चीज समझकर घर पर कोने में फेंक देते है हेलमेट की अहमियत उन लोगों से बेहतर कौन बता सकता है जिन्होंने हेलमेट या सीटबेल्ट न लगाने के चलते सड़क दुर्घटना में अपनों को खोया है।
इसी लिए यातायात सुरक्षा को देखते हुए सभी पेट्रोल स्टेशन पर शर्ते लागू करने का फरमान जारी किया गया है ।
1 जुलाई से यदि कोई बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने की मांग करता है तो चालक को पेट्रोल नही दिया जाएगा।
अगर चालको ने किसी भी प्रकार के कानूनों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएँगी और साथ ही उस चालक का लाइसेन्स रद्द कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।