रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार
देर गुरूवार देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर
लिया। पुलिस की फायरिंग में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों के पैर में दो
गोली लगने से घायल हो गए. जबकि दो मौके से फरार होने में कामयाब हो
गए.पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर का तमंचा व 315 बोर की राइफल बरामद
किया है. फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.एसपी
डाॅ.अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि कासगंज निवासी आमिर अपने साथियों के साथ
बेवर-फर्रूखाबाद रोड किनारे एक मकान में शराब पीकर लूट की योजना बना रहा
था. मुखबिर द्वारा इसकी सूचना स्वाॅट व मोहम्दाबाद पुलिस को मिली थी.
मौके
पर एसपी डाॅ. अनिल कुमार मिश्र, स्वाॅट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व
मोहम्दाबाद थानाध्यक्ष के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए. इस
दौरान पुलिस बल को आता देख ये फायरिंग करते हुए भागने लगे. पुलिस ने इन
बदमाशों का पीछा कर घेर लिया. क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश सलमान और आमिर
गोली लगने से घायल हो गए. जबकि नवी हसन, नादिर और वासिद को मौके से गिरफतार
कर लिया गया. जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए. वहीं पुलिस ने दोनों
घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है. एसपी डाॅ. अनिल कुमार
मिश्र ने बताया कि पांचों आरोपी छैमार गिरोह के सदस्य है. इन लोगों ने
पुलिस पार्टी पर 10 से 15 राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश
घायल हो गए है. इन लोगों से पूछताछ जारी है. जल्द ही बड़ी कामयाबी मिलने की
उम्मदी है. वहीं फरार बदमाशों की भी तलाश की जा रही है.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।