रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
हाईटेक पुलिस का एक नया
कारनामा सामने आया है जिसमें फरुखाबाद हाईटेक पुलिस की पोल साफ-साफ खुली
हुई दिखाई दे रही है फर्रुखाबाद पुलिस वाह भाई कराने के चक्कर में अपनी
फजीहत करवा रही है मामला फर्रुखाबाद का है जहां फर्रुखाबाद पुलिस के सरकारी
ग्रुप पीआरओ सेल में पत्रकारों के लिए 11:45 पर एक मैसेज दिया गया जिसमें
पत्रकारों को 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया गया जिसके
बाद 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई
जिसमें दो शातिर वाहन लुटेरों को पुलिस ने पत्रकारों के सामने पेश किया और
दो चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल को चोरों के पास से बरामदगी दिखाई गई
पुलिस के द्वारा पत्रकारों को जो प्रेस नोट जारी किया गया उसमें शातिर
चोरों की गिरफ्तारी 12:30 पर दिखाई गई अब सवाल यह उठता है कि 11:43 पर
पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस का मैसेज देने के बाद करीब 1 घंटे के बाद
शातिर चोरों को गिरफ्तार कैसे किया गया यानी पुलिस को शातिर चोरों के बारे
में पहले से पता था पुलिस के प्रेस कॉन्फ्रेंस मैसेज से और शातिर चोरों की
गिरफ्तारी दिखाने में बड़ा अंतर है जिससे साफ साफ दिख रहा है कि पुलिस
फर्जी खुलासे करके वाहवाही लूटने के चक्कर में है बीते दिनों कई घटनाएं
होने के बाद पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है अब जल्दबाजी
के चक्कर में पुलिस अपनी फजीहत करवा बैठी है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।