जिला सवाददाता -कैलाश सिंह विकाश
शहर की सड़कों को शराबियों ने मयखाना बना दिया है। शाम ढलते ही शहर में जगह-जगह शराबियों की महफ़िल जम जाती है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वाराणसी पुलिस ने इन शराबियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसके तहत छापेमारी कर पुलिस ने 628 शराबियों को हिरासत में लिया गया।
एसएसपी के आदेश पर चेकिंग अभियान
एसएसपी आनंद कुलकर्णी के आदेश पर शहर के सभी थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों की शराब के दुकानों के बाहर भीड़ लगाकर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ सख्ती की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। पूरे जिले में 628 लोगों को हिरासत में लिया गया। और 34 एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराबियों से भर गया थाना सबसे अधिक मंडुवाडीह में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां पर 148 लोगों को जाम छलकाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। आलम ये था कि शराबियों को बस के जरिये थाने में लाया गया। पूरा थाना शराबियों से भर गया। जैतपुरा पुलिस ने 70, भेलूपुर पुलिस ने 64, कैंट स्टेशन के आसपास 41 और रामनगर में 50 शराबी पकड़े गए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।