रिपोर्ट- राजित राम यादव
हर्रैया नगर के एनएच 28 से महेवा, करमडाड,पेनहा,बीरपुर हसनगंज जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क हर्रैया से महेवा कुंवर पर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं संग घंटों सड़क पर बैठकर समाजसेवी चंद्रमणि पाण्डेय (सुदामाजी)ने प्रदर्शन किया ज्ञात हो कि उक्त मार्ग पर हर्रैया नगर से महज 500 मीटर की दूरी पर विगत 6 माह से एक पुलिया टूट गई है जिसके निर्माण को लेकर प्रशासन सो रहा है इतना ही नहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडाड के पास सड़क में नीचे से पूरा सुरंग है आधी सड़क कट चुकी है
जिससे हजारों की संख्या में स्कूल अस्पताल व तहसील आने वाले ग्रामीणों मरीजों छात्राओं को भय के साए में यात्रा करनी पड़ती है आज पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों युवक सड़क को गड्ढा मुक्त करने सुरंग मुक्त करने टूटी पुलिया के निर्माण हेतु उप जिलाधिकारी हर्रैया को ज्ञापन देने पहुंचे पहुंचे तो पता चला उप जिलाधिकारी महोदय बस्ती प्रमुख सचिव के कार्यक्रम में गए हैं तत्पश्चात ज्ञापन लेकर वो तहसीलदार से मिलने पहुंचे तो तहसीलदार को क्षेत्र में जांच के लिए दौड़े पर बताया गया इसी प्रकार नायब तहसीलदार भी नदारद मिले फिर फिर तो श्री पाण्डेय कानूनगो से लेकर के बाबू तक और कंप्यूटर लिपिक तक की उपस्थिति का जायजा लेने निकल पड़े पता चला कि आज समस्त कानूनगो की उपस्थिति दिवस के अवसर पर भी अधिकांश कानूनगो व कंप्यूटर लिपिक अनुपस्थित रहे ऐसे में उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो तहसील में कर्मचारियों का युं ही अभाव है उपर से इतने बडे पैमाने पर अनुपस्थिति चिंताजनक है क्या जनपद में प्रमुख सचिव, सचिव, मंत्री, मुख्यमंत्री के आगमन पर जनपद की तहसीलों को बंद कर दिया जाएगा यहां पर आने वाले हजारों हजार फरियादियों को नजर अंदाज कर दिया जाएगा 30 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्रामीण अपनी वेदना अधिकारी के पास लेकर आते हैं और उन्हें मायुस होकर लौटना पडता है कारण अधिकारी मौजूद नहीं मिलते हैं जबकि सूबे के मुखिया कहते हैं कि प्रत्येक अधिकारी प्रातः 9-12 जनता दर्शन में बैठ उनकी समस्याओं का समाधान करेंगें यही नहीं क्या इनकी अनुपस्थिति में इनका कार्यभार किसी कनिष्ठ या सहायक को नहीं मिलना चाहिए तहसील में 70%से अधिक कर्मचारियों की अनुपस्थिति अत्यंत निराशाजनक है इसके बाद आक्रोशित नवयुवकों व छात्रों संग सेल्फी बिथ सुरंग लेते हुए पाण्डेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडाड के पास घंटो सडक पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया व कल पुनः उपजिलाधिकारी से मिलकर समस्या के त्वरित निराकरण की मांग करने की रणनीति तय कर कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम मामले को उच्चाधिकारियों के संग्यान में ले जायेंगें
बिजवल।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।