कानपुर देहात- शराब के लती बेटे ने पैसा ना देने पर अपने ही पिता की धारधार हथियार से की हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 November 2019

कानपुर देहात- शराब के लती बेटे ने पैसा ना देने पर अपने ही पिता की धारधार हथियार से की हत्या



 जिला संवाददाता-अरविन्द शर्मा

कानपुर देहात में रिश्तो को तारतार करने वाला सामने आया जहा शराब के लती बेटे ने पैसा ना देने पर अपने  ही पिता की धारधार हथियार से हत्याकर दी। और मौके से फरार हो गया । घटना से इलाके में सनसनी फैल गई मौके पर एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुच गया और मामले की जांच में जुट गये  मामले का खुलासा जब पुलिस ने 2 दिन बादकर हत्यारो को पकड़ा तो लोगो के होश उड़ गए ।
दरअसल मामला दो दिन पुराना है जहां रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कहिजरी RBS  इंटर कालेज में  रामपाल सरकारी नौकरी करता था और वो कालेज में ही चपरासी था रामपाल अपने बेटे पूरन सिंह के शराब पीने की लत से परेशान था इसी के चलते वो पूरन को पैसा भी नही देता था क्योंकि पहले वो पिता से रुपये लेकर सबकी शराब पिलेता था और फिर घर मे झगता भी था रामपाल बेटे की इसी लत से अजीज आकर उसको पैसे नही देता था । पिता के पैसे ना देने पर पूरन ने अपने साथी के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी स्कूल में ही हत्याकर दी थी । जिसका खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है ।एसपी अनुराग वत्स ने माले में बताया कि बेटे ने ही अपने साथी के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्याकर दी थी पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज था क्योंकि जब अपराधी घर का ही होता है तो मामले के खुलासा में दिक्कते आती है बहराल हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।