उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के पीएफ में हुए घोटाले को लेकर चल रहे 2 दिवसीय कार्य बहिष्कार... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 November 2019

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के पीएफ में हुए घोटाले को लेकर चल रहे 2 दिवसीय कार्य बहिष्कार...






उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के पीएफ  में हुए घोटाले को लेकर चल रहे 2 दिवसीय कार्य बहिष्कार पर UPPCL कर्मचारियों में दो फाड़ हो गया है. पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार से किनारा किया है. पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने सरकार को वक्त देने की बात कही है. अवधेश वर्मा ने कहा कि सरकार ने हमारी 2 मांगें मान ली हैं, तीसरी फण्ड वापसी की मांग पर सरकार सकारात्मक आश्वासन दे रही है. ऐसे में बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार में एसोसिएशन के सदस्य शामिल नहीं हैं कार्य बहिष्कार की बजाय पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों से विद्युत व्यवस्था संभालने की अपील की है. बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार से निपटने के लिए शासन भी तैयार है. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को अलर्ट भेजा है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।