मौत को दावत दे रहे बिजली के जर्जर तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 26 May 2020

मौत को दावत दे रहे बिजली के जर्जर तार

राकेश सिंह गोण्डा

मौत को दावत दे रहे बिजली के जर्जर तार

बभनजोत। विद्युत विभाग की  लापरवाही के कारण जर्जर विद्युत तार से प्रखंड कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। हथियागढ़ बाज़ार में जगह - जगह बिजली का जर्जर तार काफी नीचे झुक गया है जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। प्रखंड क्षेत्र के हथियागढ़ गांव में तार काफी नीचे झुककर आपस में टकराने से हमेशा चिनगारिया निकलती नजर आती हैं।इससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है। विद्युत पोल भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। हथियागढ़ मुख्य मार्ग के किनारे विद्युत तार काफी जर्जर अवस्था में है।साथ ही हथियागढ़ मार्ग के समीप रखे ट्रांसफार्मर से लगातार कुछ दिनों से धुआं- धुआं करके जल गया जिससे बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बराबर ना रहने के कारण दिक्कत का सामना करना़ पड़  रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।