कैलाश सिंह विकास
पर्यटन मंत्री ने गोदौलिया से दशाश्वमेध तक के स्ट्रीट पेडीस्ट्राइजेशन के कार्य का किया निरीक्षण
स्ट्रीट पेडीस्ट्राइजेशन के कार्य को उच्च स्तर की गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता पर यथाशीघ्र पूर्ण करें- डॉ नीलकंठ तिवारी
लाकडॉउन के उपरांत यहा आने वाले यात्रियों को गोदौलिया की अनुपम छवि देखने को मिल सके- पर्यटन मंत्री
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी मंगलवार को पर्यटन विभाग के गोदौलिया से दशाश्वमेध तक के स्ट्रीट पेडीस्ट्राइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम राम विजय सिंह को मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त स्ट्रीट पेडीस्ट्राइजेशन के कार्य को उच्च स्तर की गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता पर यथाशीघ्र पूर्ण करें। जिससे लाकडॉउन के उपरांत यहा आने वाले यात्रियों को गोदौलिया की अनुपम छवि देखने को मिल सके।
पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव को भी निर्देशित किया गया कि कार्यस्थल का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए पाक्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कार्य स्थल पर कार्य कर रहे श्रमिकों को गमछा, सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था कराए जाने हेतु परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया गया। आते ही उन्होंने कार्य के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का हर हालत में पालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।