लखनऊ ब्यूरो
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश मे भागीदारी संकल्प मोर्चा का काली पट्टी बांधकर एकदिवसीय धरना
वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार के द्वारा बिना सोचे समझे एकाएक लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई साथ ही इस घोषणा से उत्पन्न होने वाली विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु सरकार ने किसी प्रकार का रैपिड टास्क मिशन की व्यवस्था नहीं की जिसका सीधा असर देश के करोड़ों गरीब मजदूर श्रमिकों को घनघोर यातना झेलकर एवं सैकड़ों गरीबों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी स्थिति यह उत्पन्न हो गई है कि गरीब कोरोना से कम बल्कि सरकार द्वारा किए गए इस अनीतिपूर्ण निर्णय से ज्यादा मरने को विवश है । राहत के नाम पर सरकार ने अमीरों के लिए हाई-फाई व्यवस्था करके उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया वही प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर भूखे प्यासे बदहाल अवस्था में नंगे पाओं रोड पर मरने के लिए छोड़ दिया ।आज सोशल मीडिया पर गरीबों की ऐसी स्थित देखकर पूरा देश स्तब्ध है । सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को साथऔर अमीरों तथा उद्योगपतियों का विकास करना चाहती है जिसका जीवंत प्रमाण देश की जीडीपी का 10 परसेंट यानी 20 लाख करोड़ की राहत पैकेज का घोषणा है। महामारी से त्रस्त गरीबों को एक रुपये की राहत ना देकर तथा मध्यम वर्ग के साथ छलकर के सरकार ने सारा रुपया उद्योगपतियों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर वालों को देकर अपनी दोहरी नीति दिखा दिया है वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान की गरीबों को बिना राशन कार्ड के अनाज और 71738 मीट्रिक टन दाल बांटने का झूठा प्रचार खुलेआम झूठ एवं धोखा है। इसलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गरीब मजदूर श्रमिकों के साथ हो रहे अत्याचार एवं अन्याय,मध्यम वर्ग के साथ धोखा के खिलाफ देश प्रदेश की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश स्तर पर दिनांक 19 मई 2020 को सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक अपने अपने गांव एवं घर पर रहकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए "काली पट्टी बांधकर" विरोध करेंगे इस विरोध में भागीदारी संकल मोर्चा के ग्राम इकाई से लेकर राष्ट्रीय इकाई तक के सभी पदाधिकारी गण जिसमें मुख्य बॉडी, महिला विंग,युवा विंग सभी फ्रंटल बिंग एवं राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के पदाधिकारी नीयत तिथि एवं समय पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर उसका वीडियो अथवा फोटो सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर यूट्यूब इंस्टाग्राम इत्यादि पर प्रविष्ट करके का अपना अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।