सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मिली जान से मारने की धमकी .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 May 2020

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मिली जान से मारने की धमकी ..

लखनऊ ब्यूरो

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मिली जान से मारने की धमकी ..

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर  को फोन द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस तरीके से फोन के द्वारा गुंडे माफियाओं द्वारा गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का कार्य किया जा रहा है उससे पता चलता है कि पुलिस का भय खत्म हो गया है।
 बताते चलें कि इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरविंद राजभर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री को भी फोन पर जान से मारने की धमकी एव प्राड़ घातक हमले हो चुके हैं । बताया गया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है और इन सब गुंडे माफियाओं के खिलाफ शासन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता घर में बैठने वाला नहीं है ।सरकार को अवगत कराया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग सड़कों पर उतरने का काम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता का कहना है कि सरकार माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री  को एवं उनके परिवार के लोगों को सुरक्षा बढ़ाने का काम करें जिससे हमारे नेता जी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
गौरतलब है कि शोषण और भष्टाचार के खिलाफ बेबाक राय देने वाले ओमप्रकाश राजभर शुरू से ही भ्रष्ट नेताओं और गलत करने वालों के निशाने पर रहे है।वर्तमान समय में भी इनके द्वारा परेशान गरीब मजदूर और शोषित समाज पर हो रहे अत्याचार पर अपनी राय रखी जाती रही है। मानना है कि बुराइयों से पर्दा उठाने के कारण इनको जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।