बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की गई माँग
उतरौला- बलरामपुर जिले के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम बढ़हरा कोट निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र राम मनोरथ यादव ने उप जिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़ को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है।आरोप है कि गांव के ही निवासी दबंग प्रवृत्त के संतराम पुत्र शेष राम व उसका परिवार जबरन चक मार्ग एवं शिकायतकर्ता की निजी भूमि पर नीव खोदकर पक्का आरसीसी न्यू पिलर खड़ा करके छत लादने का प्रयास कर रहा है।
मना करने पर मारपीट एवं फौजदारी पर आमादा है।दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल,तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक उतरौला से की गई है।शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक उतरौला द्वारा मौके पर जाकर पूरी नवैय्यत का मुआयना करने के बाद निर्माण कार्य करा रहे लोगों को निर्माण कराने से मना करते हुए रोक दिया गया था और दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया गया था।बावजूद इसके निर्माण कार्य करा रहे लोग सुलह समझौता का उल्लंघन करते हुए पुनः निर्माण कार्य कराने पर आमादा है।जबकि पूरे गांव का आवागमन, शमशान,कब्रिस्तान जाने का वही एक सार्वजनिक मार्ग है।ऐसे में शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक चक मार्ग एवं खेत की पैमाइश किए बिना हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।