बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
मामूली कहासुनी के बाद युवक ने किया फरसे से जानलेवा हमला
रेहरा बाजार- बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील अन्तर्गत थाना क्षेत्र रेहरा बाजार के ग्राम सभा मसीहाबाद के मजरे लहरडीह में मंगलवार को बात ही बात में शुरू हुई कहासुनी के बाद मनचढ़ो ने युवक के ऊपर फरसा,लाठी,मुक्का,थप्पड़ आदि से हमला बोल दिया।जिसमें साबिर अली पुत्र जलील उम्र 30 वर्ष के सर में गंभीर चोट आई है।एवं सहरुनन्निशा पत्नी इसराइल उम्र 35 को भी शरीर मे गंभीर चोटे आई है।घटना को लेकर जानकारी किए जाने पर पीड़ित अब्दुल कादिर ने बताया कि इसराइल के पुत्र फरमान उम्र 17 वर्ष के चलते यह विवाद हुआ है।जिसके चलते विपक्षी सलीम,कलीम,कल्लू ने एक राय होकर घर के सामने से गुजर रहे साबिर अली पुत्र जलील एवं सहरुननिशा पत्नी इसराइल पर फरसा,लाठी,मुक्का,थप्पड़ से हमला बोल दिया।जिस कारण से इन लोगो को गंभीर चोटे आई है।वही उक्त घटना को लेकर चौकी प्रभारी पेहर अयोध्या सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।चोटिल पक्ष को प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार भेजा गया है।और घटना की छानबीन की जा रही है।मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार पर तैनात डॉ0 नदीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर साबिर एवं सहरुननिशा की हालत को नाजुक देखते हुए जिलाचिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।