गोरखपुर रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 August 2020

गोरखपुर रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी

राकेश सिंह गोण्डा

गोरखपुर रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी

मसकनवा गोंडा:गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा तिवारी व बभनजोतियां हाल्ट स्टेशन के बीचअप बीसीएन मालगाड़ी जो गोरखपुर से गोंडा की तरफ जा रही थी तभी किलोमीटर संख्या 606/ 26 पर इंजन से तेरहवा डिब्बा का पहिया एक्सेल सहित घूम गया 
ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी को नियंत्रित करते रोका गया। इसी दौरान डाउन ट्रैक पर आ रही बीसीएन मालगाड़ी जो गोरखपुर की 
तरफ जा रही थी उस पर भी ट्रैक की गिट्टी उडकर इंजन व सीसे पर पड़ी और ड्राइवर ने गाड़ी को परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या 228सी के पास रोक दिया।
मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने पहुँचकर निरीक्षण किया है तुरंत ही तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया है साथ ही डिब्बे को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।