आस्था पर कोरोना भारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 August 2020

आस्था पर कोरोना भारी

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

आस्था पर कोरोना भारी

वाराणसी। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष अग्रवाल भवन सुड़िया में बड़े ही धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाता रहा परंतु इस बार कोरोना संक्रमण काल के विपरीत परिस्थितियों में संस्था के संरक्षक श्री मानिकराव पाटील जी के आवास पर लॉक डाउन के नियमों का पूर्ण रुप से पालन करते हुए प्रतीकात्मक गणेश पूजन किया गया इसमें संस्था परिवार के सदस्यों ने अपनी सहभागिता की और सभी के लिए मंगल कामना करते हुए प्रथम पूज्य विध्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश जी से प्रार्थना किया गया
प्रमुख रूप से मानिक राव पाटिल जी ,सुहास पाटिल, कमल कुमार सिंह,अन्ना मोरे, हनुमंत राव मोरे, शिवम जायसवाल हनुमान शिंदे, संतोष पाटिल, किशोर पाटिल, अबासो घोड़के, अशोक शिंदे, शुभम पाटिल, मूसा मूलानी, प्रकाश मिसाल, नन्दू शिंदे आदि लोगों ने गणेश पूजन में सहभागिता की ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।