इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
कुशीनगर मिशन प्रेरणा से ही होगा, छात्रों का सर्वांगीण विकास --नागेश्वर दूबे
तमकुहीराज, कुशीनगर। मिशन प्रेरणा से शिक्षकों एवं छात्रों के शैक्षिक गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार होगी।मिशन प्रेरणा प्रदेश सरकार की एक महत्त्व कांक्षी योजना है जिसमें प्राथमिक शिक्षा में बच्चो के कौशल में विकास पर बल दिया गया है, जिसके लिए मिशन प्रेरणा के तहत उन सभी लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना है,
उक्त बातें तमकुहीराज बीआरसी में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए एसआरजी नागेश्वर दूबे ने कही।उन्होंने कहा कि ई पाठशाला,रेडियो,दूरदर्शन, टोल फ्री नंबर, रीड एलांग एप के जरिए हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है,इसकी महत्त्वपूर्ण कड़ी शिक्षक ही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी तमकुही अजय कुमार तिवारी ने कायाकल्प के सभी बिंदुओ पर गहनता से प्रकाश डालते हुए शौचालय,रनिंग वॉटर,ओवर हेड टैंक बनवाने पर जोर दिया। बीईओ ने कहा कि विद्यालय खुलते ही सारी व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। इस अवसर पर एसआरजी रामप्रकाश पाण्डेय,पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव,अध्यक्ष शंभू यादव,मंत्री देवेन्द्र ओझा,अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षकसंघ मंत्री अंजनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद,कोषाध्यक्ष कृपाशंकर चौधरी,मिडिया प्रभारी राजू सिंह,मिडिया प्रभारी अजय शर्मा,पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद,मिनहाज अहमद सिद्दिकी,एआरपी विरेन्द्र कुशवाहा,धर्मात्मा तिवारी,जितेन्द्र नाथ तिवारी,संतोष गोड़,कृष्णमुरारी पांडेय,ज्ञानचंद तिवारी,विनोद यादव,रामजीलाल कुशवाहा,अवधेश वर्मा,विद्यार्थी गुप्ता,संतोष गोंड,सतोष राय,काशीनाथ चतुर्वेदी,सीके लाल,नंदकिशोर प्रसाद,कृपा प्रसाद रजीमुल्लाह अंसारी,हेमलता गुप्ता,रेनू सिंह,नीलम चौधरी,संगीता,निशा श्रीवास्तव,पूर्व एबीआरसी बबलू जायसवाल,विजय पांडेय,हरिशंकर प्रसाद,सत्यनारायण प्रसाद,बिन्देशरी वर्मा,कबीर आलम,मोबिन अहमद,आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।