आशू भारती कुशीनगर
पत्रकार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बहुत ही बड़ी खबर आ रही है जहां राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया जिसके बाद परिवार सदमे में है और माहौल गमगीन हो गया है आत्महत्या का वजह पारिवारिक कलह भी बताया जा रहा है । कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के रतनवा गाँव में राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार सुनील तिवारी ने रविवार को अपने घर पर ही अपने लाइसेन्सी रिवाल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार लिए जिससे उनका मौके पर ही मौत हो गया । सुनील तिवारी के इकलौते पुत्र का मौत अभी हाल ही में कुछ दिन पहले इंसेफेलाइटिस बिमारी से मौत हो गया था, पुछताछ में ग्रामीणों का कहना है कि अपने इकलौते बेटे के मौत से भी ओ मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे थे । स्थानीय लोगों के सुचना पर पहुची पडरौना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस छानबीन कर रही है। पत्रकार सुनील तिवारी के मौत से जिले भर के पत्रकारों मे शोक व्यक्त हो गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।