दुकानों पर मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें व्यवसायी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 11 April 2021

दुकानों पर मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें व्यवसायी

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

दुकानों पर मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें व्यवसायी 
रुधौली थाने पर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने की अपील 

रुधौली: कोरोना कॉल के दौरान शासन द्वारा जारी किए गए कोविड गाइडलाइन का सभी व्यवसायी अनुपालन करें। इसके साथ ही घर में मौजूद 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण जरूर कराएं सरकार टीकाकरण अभियान को लेकर बेहद सख्त है इसके साथ में स्वर्ण व्यवसाई समेत अन्य बड़े व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाना जिससे कि अपराध नियंत्रण को बल मिल सके फक्त बातें प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने शनिवार को रुधौली थाने पर आयोजित स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक में कही उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में रुधौली थाने की पुलिस अपराध नियंत्रण पर लगाम लगाने के लिए धन्य धन्य प्रयास कर रही है इस दौरान स्वर्ण व्यवसायियों से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सुझाव भी मांगे गए बैठक में सुजीत सोनी, दुर्गेश सोनी दिनेश सोनी, बैजनाथ सोनी, पंकज, लवकुश, अरुण कुमार, राकेश, अजय सोनी, गौरी शंकर, कनिक राम सोनी, राजेश्वरी, हरी राम, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश, विवेक सोनी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।