मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
डीएम-एसपी ने किया मतगणना स्थल सहित संवेदनशील बूथों का निरीक्षण
● मतदाताओं से कहा निर्भीक व निष्पक्ष होकर करें मतदान
रुधौली: शनिवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने रुधौली में पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल, मतपेटिका स्ट्रांग रूम एवं नामांकन हाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिसंवेदनशील बूथों में से एक अंदेउरा व अंदेउरी बूथ का निरीक्षण किया इसके साथ ही बूथ पर मौजूद प्रत्याशियों व मतदाताओं से पंचायत चुनाव में सहयोग करने की अपील की।
प्रत्याशियों को समझाते हुए कहा कि किसी तरह का प्रलोभन मतदाताओं के चुनाव आचार संहिता के दौरान न दिया जाए एवं शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें, जबकि मतदाताओं को निष्पक्ष, निडर व निर्भीक होकर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण हेतु मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल, प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा व बीडीओ विमला चौधरी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।