Baba Lakhi Shah Banjara Jayanti 2026: समाजवादी पार्टी ने मनाई जयंती, समाज सेवा और बलिदान को किया याद
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बाबा लक्खीशाह बंजारा जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया।
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा लक्खीशाह बंजारा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक और अदम्य साहसी व्यापारी थे। उन्होंने लोककल्याण के लिए अनेक कुओं, सरायों और तालाबों का निर्माण कराया तथा समाज सेवा और मानवता की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, रामजतन यादव, बृजनाथ मौर्य, महेंद्र तिवारी, मैना भाई, कपिल मुनि यादव, भृगुनाथ निषाद, बालेन्द्र यादव, विक्की निषाद, सच्चिदानंद यादव, महेंद्र यादव, अमित मौर्य, दुर्बल यादव, रमेश सोनकर, मोहम्मद रजा, श्याम सुंदर, अजय यादव, मोहम्मद सलीम, गोविंद साहनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।