Nokia 2 पर मिलेगा 2,000 का कैशबैक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 19 February 2018

Nokia 2 पर मिलेगा 2,000 का कैशबैक


Edited by-Dhram Prakash
भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एचएमडी ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत Nokia 2 को 4,999 रुपये के इफेक्टिव कीमत पर बेचा जाएगा. कंपनी ने इसे मेरा पहला स्मार्टफोन स्कीम के तहत पेश किया है. इससे पहले भी कई बजट 4G स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं.

Nokia 2 और Nokia 3 दोनों ही 4G स्मार्टफोन्स हैं और इस पर एयरटेल की तरफ से 2000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इन दोनों स्मार्टफोन्स में एयरटेल के प्लान्स मिलेंगे. प्लान की शुरुआत 169 रुपये से है और इसके तहत इस स्मार्टफोन में हर दिन 1GB 4G डेटा दिया जाएगा और लोकल एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाएगी.  

गौरतलब है कि Nokia 2 की असल कीमत 6,999 रुपये है और इस पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा इसलिए इसकी इफेक्टिव कीमत 4,999 रुपये हुई.

Nokia 3 आपको 7,499 रुपये की इफेक्टिव कीमत के साथ मिलेगा. Nokia 2 की इफेक्टिव कीमत 4,999 रुपये होगी.


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।