फोटो श्रोत- गूगल
बब्लू यादव
उत्तर प्रदेश / औरैया
उत्तर प्रदेश / औरैया
औरैया जिले में मुख्यमंत्री समाूहिक योजना की शुरुआत हुई तो इसकी बड़ी ही तारीफ हुई. जनपद में भारी संख्या में कन्याओ नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया . लेकिन जिम्मेदार इस नेक काम में भी भ्रस्टाचार का खेल करने से बाज नहीं आये. मामला प्रकाश में तब आया, जब मंगलवार को नवविवाहिताये जिला मुख्यालय पहुंच गयी. उन्होंने विवाह कार्यक्रम मे दिए गये जेवर को नकली होने का आरोप लगाया. विवाहिताओ ने डीएम से शिकायत की है डीएम श्रीकांत ने इस मामले मे जांच कराने का आश्वासन दिया है
पूरा मामला तब सामने उजागर हुआ, जब विवाह मे मिली सामग्री को जांच कराने के लिए नवविवाहिताएं सुनार के पास पहुंचीं. पता चला कि जेवर चांदी की बजाय लोहे का है. इसके बाद सभी विवाहित महिला भड़क उठीं और कलेक्ट्रेट जा पहुंचीं. उन्होंने प्रशासनिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई उनकी शादी मे खेल किये जाने का आरोप लगाया.
नौ विवाहित महिलाओं ने कहा कि योजना के तहत उन्हे नकली जेवर दिये गये हैं और मिलने वाले 35 हजार रुपये की व्यवस्था के नाम पर 15 -15 हजार भी काट लिये गये। बावजूद इसके व्यवस्था ठीक नही हुई. उन्होने नकली जेवर दिये जाने का आरोप लगाया, वहीं पूरे मामले मे समाज कल्याण अधिकारी ने जांच किये जाने की बात कही है.
समाज कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी कहते हैं कि जेवर बांटने के लिए संस्था का चयन ई-टेंडर के माध्यम से किया गया था. शिकायत की पूरी जांच की जाएगी. अगर इसमें कोई कमी मिलती है तो कार्रवाई होगी.
स्रोत - न्यूज़ 18

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।