लखनऊ -धर्म प्रकाश
आज 18 मार्च दिन बुधवार को बस्ती के प्रबुद्धजनों द्वारा विकासभवन से शास्त्री चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक शान्तिपूर्ण पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री विधिमंत्री व राष्ट्रपति को सम्बोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती को सौंपकर यह मांग किया गया कि
क्या है माँग
1-रेप पीड़ित बच्चियों व महिलाओं को त्वरित न्याय दिए जाने हेतु हर जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाए
2-नियमित सुनवाई करते हुए 15 दिनों के अंदर पुलिस न केवल विवेचना प्रस्तुत करें अपितु ऐसे मामलों में 30 दिनों में न्याय दिया जाए
3-केश दर्ज होते ही पीडिता व उसके परिवार को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाए क्योंकि बिना कठोर कानून के दुराचारियों पर अंकुश नहीं लगेगा ऐसे में देश में कड़े कानून की आवश्यकता है खेद का विषय है जब निर्भया जैसी बड़ी घटनाएं घटती हैं तो कड़े कानून बनाने की मांग उठती है किंतु बाद में दोषियों को बचाने में लग जाते हैं और ऐसाहोने के पीछे एक प्रमुख कारण न्याय प्रक्रिया में देरी भी है पूर्व गृह राज्य मंत्री चिनमयानन्द के ऊपर लगे आरोप का 7 वर्षों में जांच नहीं हो पाया जबकि वर्तमान की सूबे की सरकार ने उनके रेप केस को वापस लेकर कहीं न कहीं दुराचारियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि भगवान राम का भी लंका जाते समय समुद्र के प्रति यही मत था कि विनय न मानत जलधि जड गये 3 दिन बीति बोले राम सकौप तब भय बिन होत न प्रीत
उन्होने कहा कि प्रदेश में उन्नाव हो या आगरा ऐट सहारनपुर अथवा देश में कठुवा सासाराम हो की घटना हो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु कठोर कानून जरूरी है जनपद के सभी प्रबुद्ध जनों ने कहा कि यदि सरकार इस पर ध्यान देते हुए तत्काल उचित कदम नहीं उठाती तो हम चरणबद्ध तरीके से मिशन को और.गति द़ेगें इस मौके पर चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी उमानाथदूबे अभयदेव शुक्ला सहित सैकडो समाजसेवी व प्रबुद्धजन मौजूद रहे
इसी क्रम में कठोर कानून की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के लोगों ने भी शास्त्री चौक से मार्च करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप जैसवाल के नेतृत्व में ग्यापन सौंपा



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।