व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप है. ये एप अपने हर यूजर्स के लिए आए दिन नए अपडेट और फीचर लाता रहता है. इंटरनेट की दुनिया इन दिनों डेटा सेंधमारी और यूजर प्राइवेसी को लेकर परेशानी के दौर में है और ऐसा ही एक मामला व्हाट्सएप यूजर्स को परेशान कर सकता है.
मैलवेयर बाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप का एक फेक वर्जन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. व्हाट्सएप के इस वर्जन का नाम व्हाट्सएप प्लस है. ये एक मैलिशियस (आपके डेटा को नुकसान पहुंचाने वाली) एप है जो यूजर के पर्सनल पर डेटा को कंट्रोल करने लगती है.
खास बात ये है कि ये एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है लेकिन इस एप का .apk लिंक इंटरनेट पर छाया हुआ है. ये एक फेक व्हाट्सएप वर्जन है जो Android/PUP.Riskware.Wtaspin.GB. जैसे मैलिशियस लिंक का ही हिस्सा है जिससे आपके डेटा को भारी नुकसान हो सकता है.
ऐसे में अगर आपने गलती से ही सही ये एप डाउनलोड कर लिया है तो इसे तुरंत अनइंस्टॉल करें और प्ले स्टोर में उपलब्ध ऑफिशियल व्हाट्एप ही डाउनलोड करें.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।