रिपोर्ट - रेहान रजा शाह ;.
शांतिव्यवस्था कायम रखते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी इस उम्मीद से लोग पुलिस के पास भाग कर जाते हैं। लेकिन जब पुलिस की भूमिका खुद संदिग्ध दिखाई देने लगे तो पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए किसका दरवाजा खटखटायेगा ?
खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कूकनगर ग्रन्ट में गत 9/4/2018 को हुये राजेश कुमार वर्मा पुत्र शिव मंगल वर्मा निवासी कूकनगर ग्रन्ट की हत्या के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है । अभी तक पुलिस द्वारा यह बताया जा रहा था कि राजेश की मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हुई है। लेकिन मृतक राजेश के शरीर पर चोट के गंभीर निशान यह बता रहीं हैं कि इस पूरे मामले में पुलिस कुछ न कुछ छिपाने का काम कर रही है।
मृतक राजेश के शरीर पर चोट के निशान
राजेश के मौत की सूचना जब परिजनों को हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव वापस आने के बाद घर वालों को इस बात की जानकारी हुई कि राजेश की मौत घटना नहीं बल्कि सोची समझी साजिस के तहत हत्या की गई है। तब परिवार के लोग बेटे के हत्यारों पर कार्यवाई के लिए पुलिस से मांग करने लगे।
तहकीकात न्यूज़ प्रतिनिधि रेहान रजा को मृतक राजेश के परिवार वालों ने बताया कि ,जब पुलिस से दोषियों के ऊपर कार्यवाई की मांग कर रहे थे तब पुलिस बल शव को जलाने /दफ़नाने के लिए परिवार वालों पर दबाव बना रही थी। जब परिजन पुलिस की बात मानने से इंकार कर दिए तब थानाध्यक्ष बिरजेन्द्र पटेल ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद को फोन कर बुला लिया सीओ के आने के बाद पुलिस के लोगों ने परिवार वालों को धमकी देना शुरू कर दिया। शव का क्रियाकर्म न करने पर परिवार वालों को मारने -पीटने की बात खाकी द्वारा कही गई। अंत में भारी दबाव बना कर शव को दफना दिया गया।
बताते चलें कि बीते 9 तारीख को कूकनगर निवासी राजेश कुमार वर्मा को गांव के ही सत्य प्रकाश उर्फ गुड्डू पुत्र राज बहादुर ने किसी काम के बहाने उसे बाहर ले गया था। सूत्रों के मुताबिक दो मोटराइकिल पर सवार चार लोग घटना के दिन राजेश के साथ थे जिन्होंने कंही पर ले जाकर राजेश को बुरी तरहं से मारा पीटा उसके बाद अल्लीपुर बाजार के शराब की दुकान के पास उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिए ,ताकि लोगों को यह लगे कि वह शराब पीकर पड़ा हुआ है।
अब इस पूरे मामले में क्षेत्रवासी पुलिस को संदेह की भावना से देख रहे हैं ,पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि हमारे बेटे की हत्या की गई है ,जिसकी पूरी जानकारी पुलिस के पास गुड्डू द्वारा है लेकिन पुलिस इस मामले पर पर्दा डालना चाहती है ,परिवार के लोग अपने बेटे के इंसाफ के लिए हर किसी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
राजेश हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी गुडडू को हिरासत में ले लिया है ,उससे पूछताछ चल रही है जैसे ही पुख्ता सबूत हासिल होते हैं तुरंत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी ,और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाई जाएगी ,
शंकर प्रसाद ,सीओ ,मनकापुर

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।