लखनऊ -भारत बंद को सफल बनाने के लिए जगह -जगह धरना प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 2 April 2018

लखनऊ -भारत बंद को सफल बनाने के लिए जगह -जगह धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट -धर्म प्रकाश ;

  SC-ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है. भारत बंद को कई राजनीतिक पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन भी दिया है. संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज अम्बेडकर प्रतिमा पर सुबह 9.00 बजे एक बैनर के तले  एक दर्जन युवक इकट्ठा हुए देखते ही देखते हजारों की संख्या में भीड़ पंहुचने लगी। दर्जनों बैनर के तले पंहुच रही भीड़ द्वारा शासन -प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। भीड़ में कुछ उपद्रवियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन करने का प्रयास भी किया गया लेकिन मौके पर  उपस्थित पुलिस बल द्वारा बैरिकेटिंग कर  रास्ता रोक दिया गया। 


अम्बेडकर प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे दलित संगठनों को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर  विभागीय उच्चाधिकारी भी मौके पर उपस्थित हैं। 



1 comment:

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।