➡ दिल्ली: कठुआ गैंगरेप के आरोपियों की मामले में मांग, केस J&K से बाहर ट्रांसफर करने की मांग का विरोध, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिया पूरा आश्वासन, मामले में दोनों आरोपियों का पक्ष सुनने का भरोसा, पीड़िता के पिता ने केस ट्रांसफर करने की मांग की।
➡ दिल्ली: पीएम मोदी आज 2 दिवसीय दौरे पर चीन जाएंगे, शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, सम्मेलन की मेजबानी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करेंगे, कोई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे पीएम- सूत्र, किसी तरह के समझौते पर नहीं करेंगे साइन-सूत्र।
➡ दिल्ली: गिरीश चोदनकर गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, अशोक गहलोत ने नियुक्ति का आदेश जारी किया, कमलनाथ मध्य प्रदेश के पीसीसी अध्यक्ष नियुक्त, ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचार कमेटी के प्रमुख होंगे, मध्य प्रदेश में 4 वर्किंग अध्यक्ष की भी नियुक्ति, बाला बच्चन, रामनिवास रावत और जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी एमपी के वर्किंग अध्यक्ष नियुक्त।
➡ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी का बयान- सुबह कुशीनगर में दुखद हादसा हुआ, ट्रेन की स्कूल वैन से टक्कर हुई, मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा, अभी तक 13 लोगों की मौत हुई, मानवरहित क्रॉसिंग पर गेट मित्र लगे हैं, इस दुखद हादसे पर रेलवे दुखी, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद, घायलों के परिजनों को 50-50 हजार की मदद, मानवरहित रेल क्रॉसिंग पर रेलवे जिम्मेदार नहीं, फिर भी हम जिम्मेदारी निभाते हैं, पिछले कुछ सालों से क्रॉसिंग पर हादसे बढ़े, संख्या ज्यादा होने के चलते काम नहीं हुआ, मानवरहित क्रॉसिंग खत्म करने में समय लगेगा, पिछले साल 1565 मानवरहित क्रॉसिंग बंद की, 2020 तक मानवरहित रेल क्रॉसिंग खत्म करेंगे, हादसों को कम करने के लिए गेट मित्र लगाएं, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक गेट मित्र लगाएं।
➡ लखनऊ: एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार का बयान- 12 बच्चों और चालक की मौत हुई, कमिश्नर गोरखपुर कर रहे मामले की जांच, अब पूरे प्रदेश में ड्राइव चलाई जाएगी, अभियान चलाकर कार्रवाई होगी, 6 बच्चे अभी जिंदा हैं इलाज चल रहा, एससी की गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ।
➡ लखनऊ: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय दुखी, कुशीनगर हादसे पर महेंद्रनाथ पांडेय दुखी, वैन हादसा दुखद और हृदयविदारक, पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ, जिला प्रशासन, रेलवे को मदद के लिए कहा, बीजेपी कार्यकर्ता तत्काल मौके पर जाएं, सीएम योगी भी इस घटना से दुखी हैं, सीएम भी घटनास्थल पर पहुंच रहें।
➡ लखनऊ: परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का बयान- पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी है, ये एक बहुत दुखद घटना है, जो भी आरोपी होगा कार्रवाई करेंगे।
➡ लखनऊ: कुशीनगर की घटना पर राज्यपाल राम नाईक दुखी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी घटना पर दुखी, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने दिया निर्देश, डीएम-एसपी को घायलों के उपचार के निर्देश दिए।
➡ लखनऊ: एडीजी रेलवे बीके मौर्या का बयान- बहुत ही दुखद हादसा हुआ है, घायल बच्चों का इलाज चल रहा, जांच गोरखपुर आयुक्त करेंगे, वैन चालक की लापरवाही सामने आई, ओवरलोडिंग की बात सामने आई है, इसे लेकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
➡ कुशीनगर: कुशीनगर हादसे पर बड़ा खुलासा, वैन चालक ने कान में ईयरफोन लगाया था, गाड़ी चलाते समय कान में ईयरफोन लगा था, ईयरफोन के चलते ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी, रेलवे मित्र के रोकने पर भी नहीं रुका था चालक, रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर स्कूल वैन बंद हो गई थी।
➡ कुशीनगर हादसे में 13 बच्चों की मौत का मामला, डिवाइन पब्लिक स्कूल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं, घटना के बाद से प्रिंसिपल, मैनेजर स्कूल से भागे, डिवाइन पब्लिक स्कूल की ही वैन से हादसा हुआ, बिना रजिस्ट्रेशन के ही चलाया जा रहा था स्कूल, DIOS कुशीनगर ने कभी निरीक्षण नहीं किया था, बिना रजिस्ट्रेशन चलता रहा स्कूल, DIOS मौन, स्कूल से शिक्षा विभाग को मोटी रकम जाती थी।
➡ कुशीनगर: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- ये हादसा बेहद दुखद है, मानवरहित क्रॉसिंग पर घटना, 13 बच्चों की दुखद मौत हुई, मैंने रेल मंत्री से बात की है, वैन के चालक की गलती सामने आई, वैन चालक की आयु को लेकर चर्चा, बताया जा रहा वैन चालक नाबालिग था, नियमों की अनदेखी की जा रही है, गोरखपुर जाकर बच्चों को देखूंगा, मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चे भर्ती हैं, लापरवाह अफसरों पर एक्शन होगा, कमिश्नर गोरखपुर मामले की जांच करेंगे, मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे अफसर, मानवयुक्त रेल क्रॉसिंग बनाने की अपील।
➡ कुशीनगर: एआरटीओ आरके त्रिवेदी सबसे निकम्मा अफसर, कुशीनगर हादसे में ARTO ने बड़ी लापरवाही की, डग्गामार स्कूल वैन पर मेहरबान एआरटीओ, स्कूल वैन के कभी फिटनेस तक नहीं चेक किए, धड़ल्ले से कुशीनगर में चल रहीं डग्गामार वैन, अवैध वसूली में मस्त है कुशीनगर एआरटीओ, आरके त्रिवेदी पर सरकार कब एक्शन लेगी?
➡ उन्नाव: लखनऊ-कानपुर रेलखण्ड पर भी हो सकता हादसा, व्यस्त रेलवे ट्रैक पर अभी भी मानवरहित क्रॉसिंग, अभी तक बंद नहीं की गई मानवरहित क्रासिंग, उन्नाव-रायबरेली रूट पर मानवरहित क्रासिंग, उन्नाव-बालामऊ रुट पर भी मानवरहित क्रासिंग, करोड़ों के बजट के बाद भी मानवरहित क्रासिंग, अभी तक नहीं बंद हो सकी मानवरहित क्रासिंग।
➡ औरैया: मंत्री ने बिना समझे दे दिया कार्रवाई के आदेश, मंत्री ने शिक्षक पर कार्रवाई के आदेश दिए, 4 साल की बच्ची के एडमिशन को लेकर कार्रवाई, प्राइमरी स्कूल में एडमिशन कराना चाहता था पिता, बिना नियम जाने मंत्री जी ने दिया कार्रवाई के निर्देश, यूपी सरकार के औरैया प्रभारी मंत्री हैं डॉ धर्म सिंह, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को है दाखिले का अधिकार।
➡ मेरठ: थर्ड डिग्री के बाद जितेन्द्र की मौत का मामला, मवाना थाने में थर्ड डिग्री के बाद हुई थी मौत, परिवार घर के बाहर आमरण अनशन पर बैठा, आरोपी पुलिसवालों पर हत्या का केस हो-परिजन, 20 लाख रूपए का मुआवजा, सरकारी नौकरी मिले, सपा नेता अतुल प्रधान भी समर्थकों साथ मौके पर, मवाना थाने में बेकसूरों को बनाया गया गौकश।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।