मोटोरोला अपना नया G सीरीज का स्मार्टफोन मोटो G6 19 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है और उससे पहले कंपनी ने इपने बजट स्मार्टफोन मोटो G5s की कीमत में स्थायी कटौती की है. अब ये स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है जिसे पिछले साल कंपनी ने 13,999 रुपये में लॉन्च किया था. इसकी कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है.
इस कीमत में हुई कटौती के साथ ही अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाला मोटो G6 बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसकी कीमत 15 हजार के आस-पास हो सकती है.
Moto G5s के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप है. मोटो G5S प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है. इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड नॉगट 7.1 ओएस पर काम करता है.
इसका कैमरा काफी जबरदस्त दिया गया है. इसमें 16 मोगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं 5 मोगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा. डिवाइस को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है. जो टर्बो चार्जर के साथ आता है केवल 15 मिनट की चार्जिंग से 6 घण्टे तक चलेगी.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।