राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे
ओम प्रकाश चौधरी
आज कर्नाटक में चल रहे मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सिटी के Doddanagamangala बूथ पर मतदान करके बाहर निकलते हुए।
बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव के लिए आज मतदान शुरू . तीन महीने से अधिक समय तक चले चुनाव अभियान के बाद आज कर्नाटक में
त्रिकोणीय मुकाबले में नई विधानसभा चुनने के लिए वोटिंग शुरु हो चुकी है.
राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6
बजे तक वोट डाले जाएंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे. एक सीट
पर मतदान बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बी एन विजयकुमार के निधन के
चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण
आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, आरआर नगर सीट पर चुनाव 28 मई को होगा
और परिणाम 31 मई को आएगा. राज्य में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600
से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे.
.
doddanagamangala electronic city Banglore
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने के लिए मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े हो गए हैं
9.14 AM: जेडीएस के नेता और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा वोट डालने इप्पो गांव के पोलिंग बूथ पहुंचे
8.47 AM: बीजेपी सासंद राजीव चंद्रशेखर ने रेड्डी जाना संघा में वोट डाला है.
8.34 AM: मौसम खराब होने की चेतावनी के चलते चुनाव आयोग ने लोगों से जल्दी आकर वोट डालने की अपील की है.
8.14 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने के लिए मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े हो गए हैं.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।