AMU में जिन्ना का फोटो विवाद हिंसक रूप ले चुका है लेकिन सवाल पैदा होता है कि आखिर कई दशक तक जिस फोटो पर कोई विवाद नहीं हुआ आज वह फोटो इतना महत्त्वपूर्ण कैसे हो गया । फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मज़हर आज़ाद ने कहा कि इस विवाद का मूल कारण कर्नाटक का चुनाव है । बिहार चुनाव से पहले पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे,उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले शमशान कब्रिस्तान,ईद और दीवाली,गुजरात चुनाव से पहले अहमद पटेल का आतंकी कनेक्शन,गुजरात चुनाव में पोलिंग से पहले मणिशंकर अय्यर के घर पर पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त के साथ अहमद पटेल को CM बनाने की पाकिस्तान की साजिश और अब कर्नाटक चुनाव से पहले जिन्ना की फोटो पर भी क्रिया-प्रतिक्रिया शुरू हो गई । मज़हर आज़ाद ने कहा अभी टीपू सुल्तान की एंट्री बाकी है और पोलिंग से पहले टीपू सुल्तान की भी एंट्री होगी । यही नागपुरिया गैंग की चुनावी रणनीति है । मज़हर आज़ाद ने कहा कि आज हर ऐरा गैरा जिन्ना की फोटो पर बोल रहा है लेकिन डुमरियागंज के सांसद द्वारा इस विषय पर बोलने से मैं हैरान हूं । सांसद जी को बोलना चाहिए कि बांसी कचहरी चौराहे से रानी गंज तक सड़क पर, इस डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लगता है बाँसी से नौगढ़ जो जनपद का मुख्य मार्ग है । 48 घण्टा पहले बारिश हुई थी लेकिन आज 2 दिन के बाद भी सड़क पर एक एक फुट गहरे गड्ढों में कीचड़ भरा है उत्तर प्रदेश में आये भयंकर तूफान ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली । लेकिन सत्ताधारी दल के नेता पीड़ितों के साथ खड़ा होने,उनकी सहायता करने के बजाय बेतुके बयान देकर आम जनता के जख्म पर नमक लगाने का काम कर रहे हैं निन्दनीय ही नहीं शर्मनाक भी है ।
Saturday, 5 May 2018
विकास के मुद्दों की बजाय बेतुके बयान में उलझाती है बीजेपी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।