हिन्दुस्तान का पहला ऐसा शादी कार्ड ,जिसमे सरकार से की गई व्यवस्था परिवर्तन की मांग। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 13 June 2018

हिन्दुस्तान का पहला ऐसा शादी कार्ड ,जिसमे सरकार से की गई व्यवस्था परिवर्तन की मांग।



धर्म प्रकाश

वैसे तो आपको बहुत सारे शादी-निकाह में कार्ड मिले होंगे और बहुत से शादी-निकाह में आप शामिल होकर एक दूसरे की खुशियां साझा किए होंगे ।

लेकिन एक ऐसा शादी कार्ड लोगों के हाथ मे पँहुच रहा है जिसमे देश की जनता से सरकार से शिक्षा नीति और बेटी बढ़ाओ नीति में परिवर्तन करने और लागू करने की मांग करने के लिए अपील की गई है

शादी कार्ड में सबसे ऊपर लिखा है कि " किसी देश व व्यक्ति का विकास शिक्षा के विकास के बगैर संभव नहीं है अतः जागरूक मतदाता सरकार से पूरे देश मे एक समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग करें"


शादी कार्ड के अंदर के पृष्ठ पर एक स्लोगन और लिखा हुआ है कि " बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर नारी का सम्मान नही हो सकता सरकार को बेटी बनाओ नीति लागू करना चाहिए।

21 जून 2018 को होने वाली शादी बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली निवासी सौरभ वीपी वर्मा का है जो तहकीकात न्यूज़ में संपादक हैं जिनका विवाह बस्ती जिले के धमौरा निवासी बंदना चौधरी से होना तय है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।