विश्वपति वर्मा
बस्ती-वेतन और पेंशन विसंगति को दूर करने समेत आठ सूत्रीय मांगें पूरी करने के लिए लेखपाल संघ ने जनपद के भनपुर तहसील में आज पांचवें दिन भी धरना जारी रखा ।
लेखपाल संघ के भानपुर इकाई के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा अगर उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह धरना अनिश्चितकालीन हो सकता है।
तहसील में धरने की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह कहा कि विसंगतियों के खिलाफ लेखपाल संघ कई माह से आंदोलित है। चरणबद्ध तरीके से हम अपनी बात उठा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि लेेखपाल संघ वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, लैपटॉप व स्मार्ट फोन, प्रोन्नति एवं आधारभूत सुविधाएं आदि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर कृष्णचन्द्र चौधरी ,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ,विनोद कुमार चौधरी ,अजय कुमार बक्सी, बाल कृष्ण उपाध्याय, शिवराम यादव, दुर्गेश द्विवेदी,अरुण ओझा ,मोहित श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, धीरज कुमार, संजय गौतम ,राजेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार ,ओम प्रकाश सिंह वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मुस्ताक अहमद ,पंकज त्रिपाठी, सुधीर श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, समेत सभी लेखपाल मौजूद रहे।A
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।