लखनऊ :- दक्षिण राज्य केरल में आई बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को 500 करोड़ का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई राज्यों ने केरल को सहायता देने की घोषणा की। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के लिए 15 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।
वहीं 7 लाख लीटर पीने के पानी के साथ स्पेशल ट्रेनों को पुणे से रवाना करेगा। ट्रेन की 14 बोगियां पुणे स्टेशन पर भरी गईं, जबकि मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से 15 भरी हुई BTPN बोगियां आ रही हैं। पानी से भरी इन सभी बोगियों के साथ ट्रेन को केरल के लिए रवाना किया जाएगा।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath announces Rs. 15 crores from Chief Minister Relief Fund for flood-hit Kerala. #KeralaFloods (File pic) pic.twitter.com/vpBPtYlflf— ANI UP (@ANINewsUP) August 18, 2018
वहीँ केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दें, सरकारी मदद के अलावा केरल के लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए जा रहे हैं, देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं
इसके बाद आईएनएस गरुण से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के लिए निकल गए। केरल में मानसूनी बारिश और बाढ़ के कारण गुरुवार को एक ही दिन में 106 लोगों की मौत हो गई।
इस बीच राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ईंधन स्टेशनों में ईंधन नहीं होने के कारण संकट और गहरा हो गया।#Kerala: Indian Navy conducts rescue operation in flood-affected area of Chengannur. #KeralaFloods pic.twitter.com/kWmqFuCED5— ANI (@ANI) August 18, 2018
बीते आठ अगस्त से अब तक केरल में जल प्रलय ने 173 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ के कारण खूबसूरत राज्य को गहरा धक्का लगा है और पर्यटन उद्योग बहुत प्रभावित हुआ है। हजारों एकड़ खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।