विश्वपति वर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़....
बस्ती के निर्माणाधीन फुटाहिया ओवरब्रिज ढहा।
घटिया निर्माण के चलते सुबह सुबह भरभरा का गिर उठा ओवरब्रिज का एक हिस्सा ।
नेशनल हाईवे पर हो रहा था ओवरब्रिज का निर्माण ।
एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना।
घटिया निर्माण के चलते बस्ती के फुटाहिया ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया ,गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई है अन्यथा ,बनारस की तरहं कितने बेगुनाह मौत के मुह में समा जाते ।एक सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क और ओवरब्रिज के नाम पर अनलिमिटेड पैंसा खर्च किया जाता है तो वह कैसे निर्माण के दौरान टूट जाता है, निष्कर्ष निकलता है कि देश के खजाने को जिम्मेदार लोग मिलजुल कर बांट रहे हैं किसी की जिंदगी और मौत का फिक्र किसी को नही है।
यंहा जिला प्रशासन से लेकर विभाग के बड़े आलाधिकारी की लापरवाही सामने आती है ।क्या बिना मानक के ही ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा था ,यदि मानक के हिसाब से निर्माण कार्य हो रहा था तो जांच एजेंसी या इंजीनियर क्या कभी मौके की गुणवत्ता की जांच नही किये ?क्यों नही किये होंगे जरूर पँहुचे होंगे ये लोग और कार्यदायी संस्था से एक मोटी रकम वसूल कर सिगरेट का कस मारते हुए आगे निकल गए होंगे।ऐसे ही तमाम अधिकारी और जिम्मेदार लोग इसमे पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं ।अब देखना है कि सरकार का क्या रिएक्शन होता है।


जी हां बहुत ही दुःख होता है कि पैसा ही सबकुछ होता जा रहा है।पैसे का पहाड़ भी आदमी के पास पहुंच जाये तब भी भारत के लोगों को कम ही लगेगा। अपने देश के प्रति तो जैसे प्यार, मोहब्बत रह ही नहीं गया है। नेताओं और अधिकारियों को तो रुपए का एवरेस्ट पर्वत चहिए।
ReplyDeleteBahut hi dukh ki bat hai
ReplyDeleteJb govt. Sbko pisa deti to bhi ye log etna ghatiya pan kyu krte hai jiske ghar koi mar jata us se pucho
ReplyDeleteIt Is Happening
ReplyDelete