अखिलेश यादव जी की अनुमति से समाजवादी पार्टी के नौजवानों द्वारा आयोजित ’सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओं-देश बचाओं’ साइकिल यात्रा 27 अगस्त, 2018 को गाजीपुर से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 को जंतर-मंतर पर समाप्त होगी।
साइकिल यात्रा का आयोजन रामवृक्ष सिंह यादव एम0एल0सी0 के नेतृत्व में अभिषेक यादव छात्रनेता, आदिल हमजा पूर्व उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा चन्द्रशेखर चैधरी उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा हैं।
समारोह स्थल से साइकिल यात्रा का शुभारम्भ धर्मेन्द्र यादव सांसद, नीरज शेखर सांसद, इन्द्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी राजभर पूर्व सांसद, अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक, राजपाल कश्यप एम0एल0सी0, संग्राम सिंह यादव विधायक, रामहरि चैहान, डा0 अवधनाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री, दयाराम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, तथा मो0 रिजवी पूर्व मंत्री द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा।
जनपद गाजीपुर के सभी पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेतागण भी इस अवसर पर मौजूद रहेगे।
साइकिल यात्रियों का जत्था साइकिल मार्ग के कस्बों एवं गाॅवों में स्थान-स्थान पर ठहरकर वहाॅ के निवासियों से भेंटकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार के समय संपादित बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यों की जानकारी देगे तथा कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति का भी आंकलन करेगें। प्रतिदिन साइकिल यात्रा की शुरूआत में सामाजिक न्याय पर चर्चा होगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।