रिपोर्ट -राज्य आर्या
रक्षाबंधन के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को रुधौली कस्बे में खाद्य विभाग के आला अधिकारियों ने जबरदस्त छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जिनके जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले शुक्रवार को जनपद से खाद्य विभाग की टीम के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी रुधौली अमनदीप डुली ने कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की एवं यहां से उनके काउंटरों पर बिक्री के लिए रखी गई मिठाइयों के नमूने लिए गए।
जांच के क्रम में अधिकतर मिठाई की दुकानों पर ज्यादातर मिठाईयां रेडीमेड पाई गई, जिनका सैंपल लेकर उनकी शुद्धता की जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के मैं अवैध रूप से चल रही सभी दवा की दुकानों को शीघ्र बंद करने के लिए निर्देशित किया गया है स्किन संबंधित जिम्मेदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध रूप से दवा की दुकानों की सूची तैयार करें जिससे कि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।