तहकीकात न्यूज़ गोंडा
जिलाधिकारी गोंडा कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक गोंडा लल्लन सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद एवं कजरी तीज के मद्देनजर जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक की गई इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने में सब लोग अपना सहयोग करें तथा समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई ।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारी व अन्य समस्त प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।