ब्रेकिंग न्यूज़ ..लखनऊ
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई हुई. वहीं इस दौरान साथ अहम प्रस्तावों को कैबिनेट में मंजूरी दी गयी. जिसके बाद सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए पास हुए प्रस्तावों के बारे में बताया.
ये अहम प्रस्ताव हुए पास
उत्तर प्रदेश भू ग्रधि नियमावली 2018 बनाने का प्रस्ताव पास.
राज्य संपत्ति विभाग की सम्पतियों पर अवैध कब्जे खाली कराये जाएंगे
हवाई यात्रा के लिए हुआ संसोधन
विधायको के यात्रा नियमवाली में संसोधन का प्रस्ताव पास.
उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल सदस्यों द्वारा हवाई यात्रा की सुविधा नियमावली 1988 में संसोधन का प्रस्ताव हुआ पास
बाकी एयरलाइंस की तरह इंडियन एयरलाइंस से भी अब यात्रा करने पर हो सकेगा भुगतान.
विधायकों को 4 लाख 25 हज़ार सालाना यात्रा भुगतान किया जाता है.
उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में स्थित निष्प्रयोज्य स्पेनिश भवन लैब के ध्वस्तीकरण के अनुमोदन को मंजूरी मिली.
केजीएमयू के कार्य क्षेत्र में वृद्धि.
एसजीपीजीआई के समान अधिनयम में संसोधन का प्रस्ताव हुआ पास।
केजीएमयू में नए चिकित्सालय का प्रस्ताव हुआ पास.
कुलपति के साथ प्रतिकुलपति की भी होगी नियुक्ति।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।