बस्ती -पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया हड़ताल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 30 August 2018

बस्ती -पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया हड़ताल


रिपोर्ट -K C श्रीवास्तव 

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बस्ती जनपद के सभी कर्मचारी संगठनों ने मिलकर हड़ताल किया जनपद के सभी तहसील एवं ब्लाक को सहित शिक्षण संस्थाओं में पहले ही दिन ताले लगे रहे कर्मचारियों का हुजूम पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे के साथ जनपद के ब्लाक तहसील एवं सरकारी संस्थानों से निकलकर तहसील मुख्यालय पर धरना देने के लिए निकल पड़े

 भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाल कृष्ण ओझा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में काफी बड़ी संख्या में लोग भानपुर तहसील पर धरने पर जमे रहे अपने संबोधन में बाल कृष्ण ओझा ने कहा कि पुरानी पेंशन जब तक बहाल नहीं होगी हम लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे 



सभा को सभा का संचालन कर रहे बालकृष्ण उपाध्याय ने बीच-बीच में शेर शायरी के माध्यम से धरने में आए लोगों के बीच जोश भर रहे थे वही बब्बन पांडे ने सरकार के कारनामो गलत बताया कहा हमारी रणनीति तब तक चलती रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे 

सल्टौआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जसोबर की प्रधानाध्यापिका सविता पांडे ने गीत के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रखा हमारे रुधौली और हरैया प्रतिनिधि के अनुसार कहीं भी कोई सरकारी दफ्तर नहीं खुले हड़ताल पूरी तरीके से सफल रहा सभी कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखाई दिया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।