गोरखपुर -पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना कल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 8 August 2018

गोरखपुर -पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का धरना कल

कृपा शंकर चौधरी_

 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कर्मचारी,शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 
कल यानी  9 अगस्त को  धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम गोरखपुर में दिया जायेगा। 

संगठन कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पुरानी पेंशन की जगह नई पेंशन नीति बनाने से इसकी दायरे में आने वाले कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं एवं सरकार द्वारा कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी छीनी जा रही है । इसे देखते हुए कर्मचारी शिक्षक अधिकारी धरने पर रहेंगे एवं धरने के माध्यम से सरकार को बताना चाहेंगे कि सरकार की नई पेंशन नीति से कर्मचारियों का भविष्य ख़तरे में है ।
सुधांशु ने बताया कि इस मौके पर संगठन  के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगे एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।