लखनऊ -धर्म प्रकाश
अगर आपको भी रेलवे में यात्रा करने में परेशानी होती है तो आप रेलवे की इन खास सुविधाओं के बारे में जान लें. हम आपको रेलवे की उन पांच सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे काफी सारे लोग अनजान रहते हैं.
इंडियन रेलवे से रोज लगभग कई लाखों यात्री यात्रा करते हैं. यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए रेलवे कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाता है जिन्हें बेहद कम लोग जानते हैं. अगर आपको भी रेलवे में यात्रा करने में परेशानी होती है तो आप रेलवे की इन खास सुविधाओं के बारे में जान लें. हम आपको रेलवे की उन पांच सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे काफी सारे लोग अनजान रहते हैं.
बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं आप:
यूजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट लॉग-इन कर बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदल सकते हैं. इंडियन रेलवे उस सूरत में बोर्डिंग स्टेशन के नाम में बदलाव की अनुमति नहीं देती है जब टिकट ऑफलाइन मोड में बुक किया गया हो. जिस भी यात्री ने आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कराया हो वो ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन के नाम में बदलाव कर सकता है.
इन लोगों को मिलती है सस्ती टिकट:
ऑफलाइन माध्यम से टिकट खरीदने पर विकलांग व्यक्तियों, मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों, पुरस्कार विजेता (अवार्डी), शहीदों की विधवाएं, छात्रों, युवाओं, कलाकारों, खिलाड़ियों, मेडिकल प्रोफेशनल्स और अन्य लोगों को सस्ती टिकिटें उपलब्ध कराई जाती है. यह छूट श्रेणी के आधार पर 25 फीसद से 100 फीसद तक होती है. हालांकि अगर ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कराई जाती है तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) पर सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को ही छूट उपलब्ध करवाई जाती है.
चोरों का कारनामा,
रेलवे ट्रैक से चुराया 180 मीटर तांबे का वायर आसानी से मिल जाती है टिकट की डुप्लीकेट कॉपी: अगर आपने रिजर्वेशन काउंटर से टिकट ली है और किसी वजह से टिकट गुम हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप उसकी डुप्लीेकेट कॉपी भी निकलवा सकते हैं. आसानी से मिल जाती है टिकट की डुप्लीकेट कॉपी:
किसी शख्स के नाम पर बर्थ अथवा सीट आरक्षित है. अगर वह ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 10 मिनट पहले तक नहीं पहुंचता है, तो उसका टिकट कैंसल कर दिया जाएगा. यह टिकट RAC सीट वाले को दिया जाएगा.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।