बकरीद से पहले लखनऊ पुलिस हुई अलर्ट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 18 August 2018

बकरीद से पहले लखनऊ पुलिस हुई अलर्ट


महेंद्र मिश्रा तहकीकात न्यूज़ लखनऊ 

जनपद लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ के समस्त अपर पुलिस अधीक्षको/क्षेत्राधिकारियो/प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षो को आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को दृृष्टिगत रखते हुये निम्न निर्देश दिये गये है तथा निर्देशो पर कार्ययोजना तैयार कर कार्ययोजना के तहत कार्यवाही  सुनिश्चित कराना
क्या है  निर्देश 
समस्त को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने क्षेत्र में स्थित सभी प्रमुख ईदगाह व मस्जिदों का भ्रमण कर प्रमुख मौलानाओं व मुतवल्लियो से मुलाकात कर मोबाइल नम्बरों का आदान-प्रदान करें, जिससे कि त्यौहार के दौरान आपस में सामंजस्य बना रहे तथा त्यौहार सकुषल सम्पन्न कराया जा सके।

प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित प्रतिबंधित जानवरो के बाड़ो को चिन्हित कर, सम्बन्धित बाड़ा मालिकों को नोटिस दें।
समस्त को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में द्वितीय चरण की पीस कमेटी मीटिंग को 20 अगस्त 2018 से पहले सम्पन्न कराने के लिए तिथि निर्धारित करे।
समस्त अपर पुलिस अधीक्षको/क्षेत्राधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित मजिस्ट्रेटों के साथ प्रमुख ईदगाह व मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करे।
प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षो को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों पर आज से ही पिकेट तैनात करना सुनिश्चित करे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।