सत्ता के नशे में चूर असंवेदनशीलता की तस्वीर बन चुकी है मोदी सरकार-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 August 2018

सत्ता के नशे में चूर असंवेदनशीलता की तस्वीर बन चुकी है मोदी सरकार-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर



गरीब और कमजोर के ऊपर दोहरी मार करते हुए भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रेाल के दाम फिर एक बार बढ़ा दिये। उ0प्र0 में पेट्रोल की कीमत 78.41रूपये एवं डीजल का दाम 69.61रूपये पहुंच गया है और दिल्ली में डीजल की कीमत 69.51रूपये व पेट्रोल की कीमत 77.96रूपये व अन्य शहरों में डीजल 72 रूपये के पार पहुंच गया है। अपने चुनावी जुमलों को झूठा साबित करते हुए बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर आम जनता को मंहगाई की आग में झोंक दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने आज जारी बयान में कहा कि  कच्चे तेल के दाम जब अपने सबसे ऊँचे स्तर पर 149 डालर प्रति बैरल था तब यूपीए-1 और यूपीए-2 में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह जी ने जनता पर इसका भार नहीं पड़ने दिया था। आज जब कच्चे तेल का दाम 68डालर प्रति बैरल है तब डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। सत्ता के नशे में चूर असंवेदनशीलता की तस्वीर मोदी सरकार बन चुकी है। जनता को चुनाव के समय भाजपा का नारा ‘‘बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार’’ था जो आज खोखला साबित हो गया है। 

आॅयल कम्पनियां अपने-अपने डीलर्स को पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को मजबूर कर रही हैं दूसरी तरफ डीजल एवं पेट्रोल के दामों में सिर्फ 8 रूपये का फर्क रह गया है, प्रचार के अलावा भाजपाइयों को कुछ सूझ नहीं रहा है।

‘‘चारों तरफ मंहगाई की हाहाकार है। जनता की दुश्मन बन चुकी मोदी सरकार है।’’ डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रान्सपोर्ट का भाड़ा और रोजमर्रा की चीजों के दाम का बढ़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस पार्टी इस तुगलकी फरमान की कठोर निन्दा करती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियां एवं कुशासन की वजह से आज किसान, मजदूर एवं आम जनमानस मंहगाई के बोझ तले दबकर दम तोड़ने को मजबूर है। मोदी सरकार द्वारा लिये गये इस जनविरोधी निर्णय में की बड़ी-बड़ी तेल कम्पनियों के साथ उसकी सांठ-गांठ की बू आती है। भाजपा और मोदी सरकार तेल और रफेल के खेल में अब फेल हो चुकी है। अब गरीब जनता इन्हें माफ नहीं साफ करेगी। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।