मीडिया डेस्क
केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने कहा कि 31 दिसंबर तक यूपी के हर घर में बिजली कनेक्शन होगा। इसके लिए केंद्र सरकार तत्पर है और राज्य सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सीएम ऑफिस में हुई सौभाग्य योजना की समीक्षा बैठक के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है जो कि मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी कोशिश है कि ट्रांसमिशन के साथ ही डिस्ट्रिब्यूशन भी बेहतर हो और सभी को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे बिजली मिले। जिसके लिए 31 मार्च 2019 तक का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली चोरी रोकने पर भी बल दिया।
समीक्षा बैठक में आरके सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, डीजीपी ओपी सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य अफसर मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।