तहकीकात न्यूज़ डेस्क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी
कार्यालय, लखनऊ में एकत्र जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा
समाजवादी पार्टी पर ‘राजनीतिक राकेट‘ चलाना चाहती है। जैसे-जैसे चुनाव
नजदीक आता जाएगा हमले की रफ्तार बढ़ती जाएगी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने भी
रास्ता निकाला हैं जिससे भाजपा को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि
लोकतंत्र की लड़ाई बड़ी है। हमें हर समय सजग रहना है।
यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने वाले काम और बातें करती है।
पिछले चुनावो में शमसान, कब्रिस्तान के बयान दिए गए। किसान, बेरोजगार
नौजवान, चैकीदार, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रसोईयां सभी परेशान
हैं। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में और सरकारी रवैये के विरोध
स्वरूप सिर मुंडा लिए तो मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने पाप किए थे। पूर्व
मुख्यमंत्री ने कहा लेकिन जो हर दूसरे-दिन सिर मुंडाते हैं तो सोचो
उन्होंने कितने पाप किए होंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से न तो कालाधन समाप्त हुआ है और
नहीं भ्रष्टाचार मिटा है। जीएसटी से बेकारी बढ़ी है और आर्थिक संकट में
वृद्धि हुई है। 35 से 40 हजार कारोबारी भारत छोड़कर पलायन कर गए हैं। भारत
की पूरी अर्थव्यवस्था भाजपा की गलत नीतियों और फैसलों के चलते चैपट हो गई
है। उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर झूठा प्रचार करने और समाज को तोड़ने का आरोप
लगाते हुए कहा कि इन्हीं वजहों से सरदार पटेल ने, जो केंद्र में गृहमंत्री
थे, आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था।
यादव ने जातीय गणना के आधार पर हक और सम्मान के बंटवारे की बात
की। उन्होंने कहा भाजपा किसी को सुखी नहीं देखना चाहती है। वह परेशान करने
की प्रयोगशाला है। डीजल- पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। मंहगाई से लोग
त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
भाजपा सरकार में न तो दवा उपलब्ध है और नहीं इलाज की व्यवस्था है।
इसके अभाव में मौते हो रही हैं। बरेली, लखनऊ, देवी पाटीन मण्डल में करीब
डेढ़ लाख लोग रहस्यमय बुखार से पीड़ित हैं। डेंगू ओर जापानी बुखार का जोर है।
लोग आतंकित हैं। सरकार संवेदनशून्य बनी हुई है। सात जनपदों में 700 लोग
बुखार से मर गए है। अकेले बहराइच में 70 लोगों की मौत हो गई। लेकिन भाजपा
सरकार को जरा भी कष्ट नहीं हुआ। जब गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौत
आक्सीजन के अभाव में हो गई तो भी उसकी संवेदना नहीं जागी थी।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अगर लोगों को संपन्न बना दों, वे
शिक्षित हो जाएं तो शौचालय स्वयं बना लेंगे। भाजपा ने किसानों को न्यूनतम
समर्थन मूल्य देने की बात कही, दिया नहीं। समाजवादी सरकार ने मंडियों की
व्यवस्था की थी, भाजपा सरकार ने रोक दिया। विद्युत आपूर्ति बर्बाद हो गई
है। कन्नौज में दुग्ध का प्लांट समाजवादी सरकार में लगा था। यादव ने
कहा कि 2019 और 2022 में लोकतंत्र की परीक्षा है। भाजपा के खिलाफ
अपना गुस्सा निकालने के लिए जनता अब मन से तैयार है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज
काशीविद्या पीठ वाराणसी के छात्रों और रसोइयां कल्याणकारी समिति (उ0प्र0)
के प्रदेश अध्यक्ष श्री दयाशंकर यादव, श्रीमती जगदेई और उमाशंकर सरोज
ने भेंट की।
रसोइयां कल्याणकारी समिति, उ0प्र0 के पदाधिकारियों ने अपना ज्ञापन अखिलेश यादव को सौंपकर रसोइयों का मानदेय 5 हजार रूपए करने, सीधे,
खाते में मानदेय का भुगतान किए जाने, 11 महीने का मानदेय दिए जाने, चयन
प्रक्रिया में पाल्य/बच्चा अनिवार्यता समाप्त किए जाने तथा हर वर्ष नवीन
चयन प्रक्रिया समाप्त किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4
लाख रसोइयां है। मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में उनकी प्रमुख भूमिका
रहती है।
काशी विद्यापीठ के रवीन्द्र प्रताप यादव, मनोज यादव, भगवान
शरण यादव, दिव्यांश सिंह, अनुप्रिया मिश्रा ने अखिलेश यादव चंडीगढ़ से
आए प्रतिनिधिमण्डल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विधायक हस्तिनापुर (मेरठ) श्री प्रभुदयाल बाल्मीकि की उपस्थिति में
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव को 11 (ग्यारह)
हजार रूपए का चेक पार्टी फण्ड में श्री कृष्ण पाल यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक
प्रकोष्ठ (मेरठ) ने दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।