भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश के साथ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 21 September 2018

भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश के साथ

तहकीकात न्यूज़ डेस्क

एशिया कप में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद अब भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश के साथ है और उसकी पूरी कोशिश होगी कि वह जीत की लय को बरकरार रखे. एशिया कप से श्रीलंका और हांगकांग की टीमें बाहर हो चुकी है. साथ ही टीम इंडिया और पाकिस्तान की दो बार और भिड़ंत लगभग तय है.



भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी टीमों को एक संदेश तो दे ही दिया है कि जो भी टीम भारत के साथ टकराएगी उसकी हालत पाकिस्तान जैसी होगी. बता दें कि भारत और बांग्लादेश का मैच आज शाम 5 बजे से दुबई में खेला जाएगा.






टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता है हार्दिक पांड्या का चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना. उनकी जगह दीपक चाहर को मौका मिला है लेकिन वो अंतिम ग्यारह में होंगे या नहीं ये तय नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ जीतने वाली टीम ने तो कल आराम किया लेकिन बल्लेबाज मनीष पांडे और के एल राहुल कल प्रैक्टिस करते दिखे. इन दोनों में से एक को मौका मिल सकता है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।