मीडिया डेस्क
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने अपने साथ सभी विपक्षी दलों को साथ आने की अपील की है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस विरोध का नेतृत्व कर सकती हैं।
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक बंद की शुरुआत आज सुबह 8 बजे महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद एक छोटे प्रदर्शन के साथ हो सकता है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद के दौरान किसी भी हिंसा से दूर रहने की अपील की है। भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस ने भारत बंद के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आने की बात कही है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के भारत बंद में साथ देने का फैसला किया है। वहीं पश्चिम बंगाल के प्रमुख दल तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है, लेकिन वह इस दौरान महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
वामपंथी दलों ने कांग्रेस के बंद से अलग अपने भारत बंद के कार्यक्रम को बुलाया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके भारत बंद को 21 विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। राजनीतिक दलों के अलावा भारतीय राष्ट्रीय किसान यूनियन ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में साथ देने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।