लखनऊ -महेंद्र मिश्रा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी सदस्यता अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान प्रारम्भ हो गया है। इसमें पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं कालेजों के हजारों की संख्या में नौजवानों ने समाजवादी पार्टी में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली एवं मतदाता जागरूक किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र जागरूकता कार्यक्रम में पर्चा वितरण के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं अखिलेश यादव जी द्वारा छात्रों और नौजवानों को एक संदेश भी दिया गया। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालयों और कालेजों में बढ़ रही अनियमितताओं एवं फीसवृद्धि, स्कालरशिप जैसे तमाम मुद्दों पर अपनी शिकायतें रखी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।