जिला संवाददाता रवि तहकीकात न्यूज़
स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत के नारे के बीच कानपुर नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता महा अभियान 111 घण्टे चलने वाले अनवरत सफाई अभियान में आज कमिश्नर , डीएम और महापौर के साथ साथ नगर आयुक्त समेत प्रशासनिक अमले में सफाई अभियान चलाया और परमट घाट में झाड़ू लगाई।
आपको
बता दें कि इस अभियान की शुरुआत भैरव घाट से की गई थी नगर निगम प्रशासन ने
इस अभियान को अनवरत 111 घण्टे तक चलाने का संकल्प लिया है जिसकी शुरुआत 27
सितम्बर से भैरव घाट से हो गयी है। यह दीगर बात है कि इस महा अभियान की
सच्चाई केवल अफसरों को ही दिखाई दे रही है लेकिन आम जनता को जगह जगह लगे
कूड़े के बजबजाते ढेरो व जाम पड़ी सीवर लाइनों से रोजाना दो चार होना पड़ता
है।
कमिश्नर ,डीएम व महापौर ने लगाई झाड़ू
नगर
निगम के महा स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने के लिए कमिश्नर सुभाष
चन्द्र शर्मा, डीएम विजय विश्वास पन्त और मेयर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त
सन्तोष शर्मा ने शहर के प्रमुख परमट घाट पहुंचे और घाट का निरीक्षण करते
हुए साफ सफाई के निर्देश दिए और खुद हाथो में झाड़ू लेकर घाट की सफाई की।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने घाट पर अवैध तरीके से कब्जेदारों को
चेतावनी देते हुए कहा कि जो अतिक्रमण किया है उसे अपनी स्वेक्षा से हटा लें
और घाट के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण न कराएं यदि निर्माण होते मिला
तो कार्यवाई की जाएगी
और
गंगा तट के किनारे गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने के लिये संकल्प
लिया साथ ही गंगा पुत्रों और घाटो के किनारे रहने वाले बाशिंदों को भी यह
संकल्प दिलाया कि घाट के साथ साथ वह अपने और आसपास की सफाई भी करेंगे।
मण्डलायुक्त
कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि यह अभियान लगातार कई शहरो में
चलाया जा रहा है 111 घण्टे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जहां 24 घण्टे
सफाई कर्मी सफाई में शिफ्ट बाई शिफ्ट अपनी सहभागिता निभा रहे है साथ ही हम
सभी ने संकल्प लिया है कि शहर को स्वच्छ रखे और लोगों से भी अपील की है कि
शहर को स्वच्छ बनाने में अपने आसपास की जगहों के साथ घरो को स्वच्छ रखे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।